बांधवगढ़: लाड़ली लक्ष्मी योजना से श्रेयांती का भविष्य सुरक्षित, पढ़ाई के लिए मिलेगा आर्थिक सहारा
उमरिया जिले में लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभा रही है।जिला मुख्यालय निवासी गरिमा तिवारी की 10 माह की बेटी श्रेयांती को भी योजना का लाभ मिला है।जन्म के बाद ही श्रेयांती को योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक चरणबद्ध छात्रवृत्ति और 18 वर्ष की आयु पर 1 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।