चान्दन: बंगालगढ़: पोखर में बच्चे का शव मिलने पर बेलहर विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना
Chanan, Banka | May 3, 2026 बंगालगढ़ गांव के परमेश्वर दास के 7 वर्षीय पुत्र प्रियांशु का शव बीते शुक्रवार को पोखर से बरामद किया गया था। बीते गुरुवार शाम को प्रियांशु घर से लापता था। इधर शव बरामद होने की सूचना पर शनिवार शाम करीब 5:30 बजे बेलहर विधायक मनोज यादव बंगालगढ़ गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया।