दतिया नगर: विश्व लिवर दिवस पर डॉ. हेमंत कुमार जैन क्लीनिक में मुफ्त परामर्श और फाइब्रोस्कैन जांच शिविर संपन्न
स्वास्थ्य परीक्षण एवं फाइब्रोस्क्रेंन जांच सेवक का आयोजन रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया गया था। शिविर का आयोजन डॉ. हेमंत कुमार जैन, एम.बी.बी.एस.एम.डी. मेडिसिन सह प्राध्यापक, चिकित्सा विभाग,शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया द्वारा किया गया। शिविर में मरीजों की विभिन्न आवश्यक जांचों के साथ परामर्श भी दिया गया 67 मरीज लाभान्वित हुए.