गढ़वा: गढ़वा में प्रमुख का चुनाव गुरुवार को, एसडीएम ने कहा- निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया होगी संपन्न
Garhwa, Garhwa | Jan 7, 2026 गढ़वा पंचायत समिति प्रमुख पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पंचायत समिति, गढ़वा के प्रमुख पद के निर्वाचन हेतु बैठक गुरुवार को प्रखंड कार्यालय, गढ़वा परिसर में आयोजित होगी। बैठक के दौरान नाम निर्देशन, मतदान, मतगणना एवं निर्वाचन