सुसनेर: भोपाल में पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने डिप्टी CM से सोयत PHC उन्नयन व मोड़ी में रिक्त पद भरने की मांग की
पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह व भाजपा पदाधिकारियों गुरुवार को 4 बजे भोपाल में मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मिले। इस दौरान सोयत कलाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत करने तथा मोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति की मांग की।