अरवल: फतेहपुर संडा के पास एनएच-139 पर हाईवा-टेंपो की टक्कर, मरने वाले की संख्या हुई चार , जबकि एक घायल का इलाज जारी है
Arwal, Arwal | Jul 11, 2026 अरवल जिले के फतेहपुर संडा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर हाईवा और टेंपो की भीषण टक्कर में मरने वालों की संख्या चार हो गई। टेंपो पर कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमरजीत कुमार और मनीषा देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।