देवबंद: वैशाली त्यागी आत्महत्या प्रकरण में चार माह बाद कार्रवाई, आत्महत्या को उकसाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
देवबंद में युवती वैशाली त्यागी की आत्महत्या से जुड़े चर्चित मामले में पुलिस ने करीब चार महीने बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार दोपहर 3 बजे उसके गांव झबीरन से हिरासत में लिया गया। पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। यह मामला 13 अप्रैल 2026 का है।