बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के अक्थु कंचनपुर पंचायत में सोमवार को पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सुषमा देवी ने सोमवार की शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि डीएम के निर्देश पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है