सासाराम: लश्करी गंज बांध से नगर थाने की पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Sasaram, Rohtas | Apr 30, 2024 सासाराम नगर थाने की पुलिस ने अवैध हथियार एवं शराब रखने की सूचना पर लश्करी गंज बांध में छापेमारी किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अजय मिश्रा के घर से एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है तथा पुलिस ने अजय मिश्रा पिता परशुराम मिश्रा लश्करी गंज निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्वास्थ्य जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।