धनौरा: गजरौला में पितृ अमावस्या पर बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, हाईवे पर लगा जाम
गजरौला। पितृ अमावस्या के अवसर पर बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही दोनों गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान किया। वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना।