बक्सर: रामरेखा घाट पर आयोजित गंगा स्वच्छता अभियान में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह बने मुख्य श्रमदानी
Buxar, Buxar | Jun 7, 2026 बक्सर के रामरेखा घाट पर छात्रशक्ति द्वारा संचालित गंगा स्वच्छता अभियान का 605वां रविवार उत्साह और समर्पण के साथ संपन्न हुआ। "अविरल धारा, स्वच्छ किनारा – निर्मल गंगा, संकल्प हमारा" के मूल मंत्र के साथ आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मुख्य श्रमदानी के रूप में शामिल हुए।