चाईबासा: कुख्यात महिला अपराधी रिया सिन्हा रांची जेल से चाईबासा जेल शिफ्ट, जेल ले जाते समय मिला सिम-चार्जर, केस
हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती और अपहरण जैसे 15 मामलों में आरोपी कुख्यात महिला अपराधी रिया सिन्हा के खिलाफ चाईबासा सदर थाना में एक और मामला दर्ज किया गया है। 24 जून 2026 को रिया सिन्हा को रांची जेल से चाईबासा मंडल कारा लाया गया था। जेल में प्रवेश से पहले उसकी तलाशी ली गई। रिया की पैंट की जेब से अवैध रूप से छुपाया गया मोबाइल सिम कार्ड और चार्जर मिला।