सादाबाद: गांव बिधीपुर घर मे घुसकर चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण किए चोरी आवाज सुनकर पहुंची महिला को हमला कर घायल करते हुए चोर फरार
जनपद हाथरस की सादाबाद तहसील क्षेत्र के गांव बिधीपुर में एक घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। महिला अपने बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। तभी दूसरी मंजिल से होते हुए चोर घर मे घुस गए और कमरे में रखी अलमारी से सोने चांदी के आभूषण चोरी करना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला की नींद खुल जाने पर महिला कमरे पहुंची और चोरों को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।