कुचायकोट: कुचायकोट बाजार में साईं मंदिर के पास बाइक सवार ने कोचिंग जा रही किशोरी को मारी टक्कर, दोनों घायल
कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट बाजार साई मंदिर के समीप कोचिंग पढ़ने आई एक किशोरी को एक तेजरफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों जख्मी हो गए जख्मी दोनों बंटी तिवारी और अंशु कुमारी को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर उपचार चल रहा है जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के दौरान आज बुधवार को दोपहर12:30 बजे दी गाई।