कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर प्रहरियों की शहादत को कोटि-कोटि नमन!
राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्यस्तरीय पुलिस शहीद दिवस श्रद्धांजलि समारोह अत्यंत गरिमामय और भावुक माहौल में संपन्न हुआ। इस प्रेरणादायी आयोजन के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से वीर शहीदों को नमन किया गया।
महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा जी द्वारा प्रेरणादायी संबोधन दिया गया, जिसमें उन्होंने शहीद जवानों के बलिदान को याद किया।
इसके पश्चात उनके द्वारा शहीदों के नामों का वाचन किया गया, जिनमें 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश भर में कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल रहे।
तत्पश्चात महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा जी, पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था, राजस्थान श्री संजय अग्रवाल जी और पुलिस कमिश्नर, जयपुर आयुक्तालय, श्री सचिन मित्तल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पण किए।
इस अवसर पर वीर सपूतों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर के तहत 3 राउंड फायर कर शहीदों को सलामी दी गई।
पर्यावरण संरक्षण और शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से अकादमी परिसर में पौधारोपण किया गया।
उसके पश्चात मानवता और समाज सेवा का संदेश देते हुए रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया गया।
अंत में, त्रिमूर्ति सर्किल, जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित पुलिस स्मारक पहुँचकर महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा जी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए ।
#Policeshaheeddiwas #Amarprahari #Rajasthanpolice #Salutetoheroes #jaihind
1.5k views | Rajasthan, India | Oct 21, 2026