फिरोज़ाबाद: किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने गरजते हुए डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
भारतीय अवस्थी किसान संगठन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष ब्रजेष कुषवाह के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दबरई स्थित जिला मुख्यालय पर किसानों की जमीनी समस्याओं को लेकर डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों के अधिकारों के साथ-साथ मजदूरों, विकलांग, बेसहारा और विधवा वर्ग की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।