हनुमानगढ़: निर्दलीय खेमे ने सभापति की कुर्सी पर ठोकी दावेदारी, मंजू रिणवा ने सभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन
नगर परिषद चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब सभापति पद को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में निर्दलीय खेमे की ओर से मंजू रिणवा ने सभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने एसडीएम रवि कुमार को नामांकन पत्र सौंपा। 60 वार्डों वाली नगर परिषद के चुनाव परिणामों के बाद अब सभी की नजर सभापति चुनाव पर टिकी है।