बल्दीराय: सुल्तानपुर के समाजसेवी बाबू श्याम सुंदर सिंह का निधन, अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे
सुल्तानपुर के उतमानपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी और उद्योगपति बाबू श्याम सुंदर सिंह उर्फ लहुरी सिंह का निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग जुटे। अंतिम संस्कार आज दोपहर राजघाट कुड़वार में होगा।