नरहट: मीनापुर के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत, जांच करने पहुंचे यातायात थाना, जल्द बनेगा स्पीड ब्रेकर
Narhat, Nawada | Jul 9, 2026 नरहट पथ स्थित मीनापुर चौमुहानी के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में गुरुवार को यातायात पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची। एसआई शिवजी पासवान एवं एएसआई सीताशरण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।