चम्पावत : युवाओं के रोजगार के सपने साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल, रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चम्पावत' विजन को साकार करने तथा अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी क्रम में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत में एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया।