बारां: कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अंता विधानसभा क्षेत्र में रोड शो में कहा, भाजपा सरकार 2 साल में विफल
Baran, Baran | Nov 5, 2025 राजस्थान प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिन पायलट अन्ता विधानसभा क्षैत्र में सम्पन्न होने जा रहे उप चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के पक्ष मंें जनसम्पर्क करने के लिए पहुंचे। बुधवार को सचिन पायलट द्वारा एनटीपीसी तिराहे से अन्ता शहर में बाजारों, चौराहों में रोड़ शो के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क किया।