बारां: अस्पताल रोड पर देर रात खड़ी कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
Baran, Baran | Nov 5, 2025 अस्पताल रोड मंडी के पास देर रात को ट्रैक्टरों की रेस देखने को मिलती है। पास में मंडी होने से यहां रोज काफी तादाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडी में जिंस लेकर आ रही है। मंगलवार रात को अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रोड पर खड़ी कार को टक्कर मार दी और फर्राटे से निकल गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।