गुमला: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक पर भाजपा का प्रदर्शन, सीएम हेमंत सोरेन के पुतले का दहन, CBI जांच की मांग
Gumla, Gumla | Apr 12, 2026 उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर रविवार की शाम भारतीय जनता पार्टी ने शहर के टावर चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। मोर्चा द्वारा सीएम का इस्तीफा और सीबीआई जांच की मांग की गई।