पत्नी को मायके बुलाने गए युवक ने पत्नी से झगड़ा होने पर खुद को अपने शरीर में आग लगा दी है।घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। घटना जिले के नरकटियागंज से गोखुला जाने वाली मार्ग में मथुरा के पास की है। जहां आग से झुलसे एक युवक को पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक ने आग लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया है।