गौरिहार: पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज
सरवई निवासी सुरेंद्र पांडे के खिलाफ सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बंटी अहिरवार की शिकायत पर लंबी जांच के बाद 31 जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई। मामला 1 मई को फेसबुक पर कथित रूप से पोस्ट किए गए