सादाबाद: गांव कुंजलपुर निवासी एक युवक और युवती की यमुना नदी में डूबकर हुई दर्दनाक मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर
जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंजलपुर निवासी एक युवक कान्हा पुत्र रिंकू सिंह व एक युवती महक पुत्री कालीचरण की यमुना नदी में डूब कर दर्दनांक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आगरा के बलकेश्वर मंदिर के सामने युवक युवती किशोरी सहित 6 लोग यमुना नदी में नहा रहे थे तभी एक हादसे के दौरान 4 की यमुना नदी में डूब कर दर्दनांक मौत हो गई।