लोहरदगा: अटल क्लीनिक का नाम मदर टेरेसा पर बदलकर धर्मांतरण की साजिश रच रही हेमंत सरकार: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष
झारखण्ड सरकार द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर "मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक" किए जाने पर भाजपा ने तीखा विरोध जताया है। सोमवार शाम 4 बजे लोहरदगा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने कहा कि यह केवल नाम बदलना नहीं है, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत और झारखंड की अस्मिता पर हमला है।