रॉबर्ट्सगंज: पति द्वारा पत्नी के प्रेमी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस लाइन में एएसपी ने की प्रेस वार्ता
सोनभद्र पुलिस ने विंढमगंज थाना क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या का शुक्रवार दोपहर 2 बजे , महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जोरूखाड़ के जंगल में 24 वर्षीय रजनीकांत का शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था, जिससे वह नाराज था।