पुष्कर में अवैध हथियार पर डीएसटी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, देशी कट्टा सहित युवक गिरफ्तार!
अजमेर जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और पुलिस थाना पुष्कर की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एक अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और वृत्ताधिकारी ग्रामीण के सुपरविजन में की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक देशी कट्टा लेकर देवनगर रोड पर घूम रहा है, जिससे किसी वारदात की आशंका थी। सूचना पर डीएसटी और पुष्कर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद उर्फ चांद गोस्वामी (23 वर्ष) निवासी देवनगर रोड, पुष्कर के रूप में हुई है। आरोपी के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस थाना पुष्कर में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत और उसके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Aug 6, 2026