कौंच: जवाहर नगर में दो युवकों के बीच हाथापाई और मारपीट, गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, वीडियो हुआ वायरल
Konch, Jalaun | Apr 28, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर इलाके में दो युवकों की आपस में हाथापाई और मारपीट हो गयी, वही गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया, यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो मंगलवार सुबह 9 बजे सामने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह युवक एक दूसरे को जमीन पर पटककर हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।