Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
muzaffarpurwow
रात के अंधेरे में हुई थी लाखों की चोरी: 1 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का समान भी बरामद
Musahri, Muzaffarpur
| Jul 9, 2026
MORE NEWS
सरकारी जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले के घरों पर चला पिला पंजा
Musahri, Muzaffarpur | Jul 13, 2026
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, बोले- यह मेरा नामांकन नहीं बिहार में बदलती हुई तस्वीर का नामांकन है
Musahri, Muzaffarpur | Jul 13, 2026
नया राशन कार्ड निर्गत करने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के घोषणा के आलोक में आज दिनांक 13.07.2026 को मुख्य सचिव, बिहार सरकार, के द्वारा विडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। उक्त बैठक में नये राशन कार्ड का निर्माण कैम्प मोड में करने हेतु लक्ष्य एवं निदेश दिया गया। विदित है कि विभाग द्वारा पूर्व में संचालित आर.सी. ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पोर्टल को बंद कर भारत सरकार के SMART - PDS के RCMS Module को लागू कर दिया गया है। अब राशन कार्ड से संबंधित सभी नए आवेदन एवं उनका निष्पादन इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। विडियों काॅन्फ्रेसिंग में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, अनुमण्डल पदाधिकारी एवं आपूर्ति के प्रोजेक्ट इन्जिनियर एवं कार्यपालक सहायक भी उपस्थित थे। उक्त बैठक में मुजफ्फरपुर जिला को नया राशन कार्ड निर्गमन हेतु कुल लक्ष्य 86175 तथा प्रत्येक दिन का लक्ष्य 2873 निर्धारित किया गया है। कुल लक्ष्य को दिनांक 13.08.2026 तक पूरा करने का निदेश दिया गया। इस संबंध में जिले में NFSA के अंतर्गत वर्तमान में 1096700 राशन कार्डधारी एवं 4120221 लाभार्थी है। मुख्य सचिव, बिहार सरकार, के द्वारा विडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से नया राशन निर्गमन सेे संबंधित दिये गये निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ विडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की गई। बैठक में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को कैम्प मोड में काम करते हुए इस कार्य को ससमय पूर्ण करने हेतु विस्तृत निदेश दिया गया। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त करेंगे तथा आवेदनों का नियमानुसार जाँच कर निष्पादन करते हुए निर्धारित दैनिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करेंगे। इस अभियान की नियमित माॅनिटरिंग करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराने हेतु अनुमण्डल पदाधिाकारियों को भी निदेशित किया गया। साथ ही इस विज्ञप्ति के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की जाती है कि जो पात्र परिवार अभी तक राशन कार्ड से वंचित हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उक्त शिविर में अथवा अपने प्रखण्ड कार्यालय में आवेदन दे सकते है अथवा ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है।
Musahri, Muzaffarpur | Jul 13, 2026
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र और स्काउट गाइड मैदान से लेकर समाहरणालय तक की पदयात्रा, बोले- यह मेरा नामांकन नहीं बल्कि बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने स्काउट एवं गाइड मैदान से विशाल पदयात्रा की शुरुआत की, जो कोतवाली थाना, डाकबंगला, एसपी वर्मा रोड, जेपी गोलंबर और गांधी मैदान होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग पदयात्रा में शामिल हुए। नामांकन यात्रा के दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग पर "लड़ेंगे बांकीपुर, जीतेंगे बांकीपुर" के नारों से गूंज उठा। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पीके ने कहा कि यह मेरा नामांकन नहीं है, बिहार में बदलती हुई तस्वीर का नामांकन है बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है और बिहार में अपराधी लोगों को कुर्सी छोड़ने का आह्वान है, इसका आगाज है। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बांकीपुर किसी पार्टी या नेता का गढ़ नहीं है बल्कि जनता का गढ़ है। जनता को तय करना है कि यह किसका गढ़ होगा। यह उपचुनाव विधायक चुनने का चुनाव नहीं है बिहार में नेतृत्व बदलने का चुनाव है। बिहार में बीजेपी के अहंकार को अंकुश लगाने का चुनाव है। यह बिहार में चुने हुए प्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाने का चुनाव है।
Musahri, Muzaffarpur | Jul 13, 2026
पंचाग की परिभाषा.. जाने। #panchang #definition
Musahri, Muzaffarpur | Jul 13, 2026
रात के अंधेरे में हुई थी लाखों की चोरी: 1 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का समान भी बरामद - Musahri News