कोंडागांव: कोण्डागांव में परिवहन विभाग ने 28 स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण किया, 7 वाहनों में मिलीं कमियां, संचालकों को सुधार के निर्देश
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आज शनिवार को परिवहन, यातायात और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में स्कूल बसों का व्यापक भौतिक निरीक्षण किया। इस विशेष अभियान के तहत कुल 28 बसों की गहन जांच की गई। दोपहर 2 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार निरीक्षण के दौरान बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और पंजीकरण जैसे सभी अनिवार्य दस्तावेजों..