महोबा: भीतरकोट मोहल्ले में दबंगों ने पति को पीटा, बचाव में आई गर्भवती पत्नी से भी की मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Apr 10, 2026 भीतरकोट मोहल्ले में मामूली विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी की पिटाई कर दी। भांजे को समझाने पहुंचे तनवीर पर हमला हुआ, बचाने आई गर्भवती पत्नी सायबा को भी नहीं छोड़ा गया। आरोप है कि उसके पेट पर लात मारी गई, जिससे हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।