नवाबगंज: बाराबंकी कलेक्ट्रेट में डीएम ने जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत अपनी-अपनी हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में सर्वप्रथम कार्य पूर्ण करने वाले 11 प्रगणकों को जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ईशान प्रताप सिंह द्वारा सोमवार करीब 2 बजे प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है।