सिकंदरा: सिकंदरा में भूमि पैमाइश का बदला तरीका, रोवर मशीन और डिजिटल नक्शे से होगी सटीक पैमाइश, सीमा विवादों के निस्तारण की कवायद
ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से चले आ रहे सीमा और भूमि विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग ने डिजिटल तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शासन की मंशा के अनुरूप लेखपालों को आधुनिक तकनीक से भूमि पैमाइश के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को करीब 4 बजे सिकंदरा तहसील परिसर में रोवर मशीन (डिजिटल भूमि पैमाइश यंत्र) का परीक्षण और प्रशिक्षण आ