श्री गंगानगर: जिला कलक्टर ने करणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घडसाना, पदमपुर में सेवा शिविरों का किया अवलोकन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 23, 2026
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक जारी है। मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने करणपुर नगरपालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर, रायसिंहनगर की ठाकरी ग्राम पंचायत व अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 6 पी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर, अनूपगढ़ नगरपालिका सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर अवलोकन किया