कायमगंज: गांव ब्रह्यपुर जागीर में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, गंभीर रूप से झुलसा
कायमगंज कोतवाली के गांव ब्रह्मपुर जागीर निवासी शिवकांत पाल कि यहां निर्माणाधीन मकान पर टीनसेट पड़ रही थी। मजदूरी के लिए 28 वर्षीय राजू कठेरिया पुत्र राजेश कठेरिया आया हुआ था। मकान के ऊपर से 33000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन निकली है। उसकी चपेट में मजदूर राजू कठेरिया आ गया। और गंभीर रूप से झुलस गया।आनन फानन में मकान मालिक ने निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया।