राज्य के 25 वे स्थापना दिवस पर आयोजित चार दिवसीय रजत जयंती समारोह के पहले दिन मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजनाओं से जुड़ी जागरूकता और प्रोत्साहन सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जहां कई पंचायतों में प्रभात फेरी शपथ ग्रहण लाभुक सम्मान समेत कई कार्यक्रम किए गए।मुख्य कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय में हुई।