रफीगंज: रफीगंज के सिहुली पंचायत के खैरा गांव में 3000 स्क्वायर फीट पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य हुआ पूरा
रफीगंज प्रखंड के सिहुली पंचायत अंतर्गत खैरा गांव में 3000 स्क्वायर फीट पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। यह निर्माण कार्य शंकर यादव के घर से महेंद्र ठाकुर के घर होते हुए रविंद्र ठाकुर के घर तक कराया गया है। रविवार संध्या करीब7: 50 अरमान खान ने बताया कि यह कार्य पंचायत समिति सदस्य नूर फातिमा की अनुशंसा पर कराया गया।