कनवास: कनवास से पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Oct 18, 2025 कनवास पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए एक युवक को शांति भंग के आरोप में कनवास से गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट के मुताबिक पुलिस ने रामावतार को धारा 126, 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न करने की कोशिश की गई।