चाकुलिया: चाकुलिया में बंगाली महिलाओं ने बड़े उत्साह से मनाई सिंदूर खेला
चाकुलिया में पांच दिवसीय दुर्गोत्सव के अंतिम दिन बंगाली समुदाय की महिलाओं ने विजयादशमी पर मां दुर्गा की पूजा और सिंदूर खेला उत्साह से मनाया। पुराना बाजार के दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं ने नृत्य किया और मां दुर्गा को अगले वर्ष फिर आने का न्यौता दिया।