पटोरी: जोरपुरा में कृष्ण-सुदामा जैसी मित्रता से जीवन सफल: सुमित जी महाराज, भागवत कथा का भव्य समापन
शाहपुर पटोरी प्रखंड के जोरपुरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ। अंतिम दिन प्रयागराज से पधारे कथावाचक सुमित जी महाराज ने सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।