सदर: चिनहट पुलिस ने नाबालिग को चोरी का जरिया बनाकर दो शातिरों को दबोचा
Sadar, Lucknow | Jun 14, 2026 लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से चोरी कराने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों सुधांशु यादव और लकी यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक कान की बाली, एक जोड़ी झुमकी, एक चेन, एक मोबाइल फोन और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।