भरथना: लखना खेङा मुहाल में पति से कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला ने नहर में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाया
बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा खेड़ा मुहाल में गुरुवार सुबह पति से कहासुनी के बाद 70 वर्षीय सरोजा देवी पत्नी रामसेवक ने नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकालकर ऑटो से 50 शैय्या अस्पताल बकेवर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। पति रामसेवक के अनुसार घरेलू विवाद के बाद महिला घर से निकलकर नहर पर पहुंची और छलांग लगा दी।