बागपत: मीतली-डौला गांव के जंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना, युवक की ईंटों से कूचकर की गई हत्या
शनिवार की सुबह करीब साढे सात बजे थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के डौला गांव निवासी वीर सिंह के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बेटे सोनू को गांव के युवक घर से बुलाकर ले गए थे। देर रात घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह परिवार के लोग डौला पुलिस चौकी पहुंचे।