भगवानपुर: जमालपुर में महिला से पुलिस बनकर ₹5000 की ठगी, मारपीट मामले में धाराएं लगाने का दिया था झांसा
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर गांव की महिला से भगवानपुर पुलिस बनकर ठगी करने का मामला शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी सकलदेव सहनी की पत्नी चांद तारा देवी ने सात अप्रैल 2026 को थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया था अब उस मामले में गिरफ्तारी को लेकर ₹5000 की ठगी हो गई है।