चक्रधरपुर: लाइब्रेरी जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का आरोप, मुखिया ने लिया जायजा
चक्रधरपुर प्रखंड के पदमपुर पंचायत अंतर्गत टिकरचांपी गांव स्थित कोल्हान नितिर तुरतुंग लाइब्रेरी केंद्र के जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर गुरुवार को पंचायत की मुखिया समीना गागराई ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए।