गड़हनी: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गड़हनी में 56 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
गड़हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार दोपहर 2 बजे 56 गर्भवती महिलाओं का शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच की गई। जांच डॉ मनन भगत व डॉ आरती पाल के द्वारा किया गया। जांच के बाद सभी महिलाओं को दवा व प्रोटीनयुक्त नाश्ता भी दिया गया। वहीं डॉ के द्वारा सभी महिलाओं को कई परहेज व खाते में हरि सब्जी ,फल फ्रूट खाने को बताया गया।