राजगढ़ी: बड़कोट थाने में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने एसपी को बताई नगर की प्रमुख समस्याएं, एसपी ने समाधान का दिया भरोसा
मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे बड़कोट थाने में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी अमित श्रीवास्तव ने किया। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बड़कोट के गणमान्य लोगों ने नव नियुक्त एसपी का जोरदार स्वागत किया। जन संवाद कार्यक्रम में नगर के लोगों ने एसपी श्रीवास्तव के सामने नगर की प्रमुख समस्याएं रखी। एसपी अमित श्रीवास्तव ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।