राजगढ़ी: सीडीओ एसएल सेमवाल ने नौगांव के कंडारी गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया
सीडीओ एसएल सेमवाल रविवार लगभग दोपहर दो बजे नौगांव ब्लाक के कंडारी गांव पहुंचे। यहां सीडीओ सेमवाल ने कांडारी गांव में गौशाला, निर्माणाधीन संघ भवन, बारात घर व सुरक्षा दीवार सहित अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया। सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को बारात घर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाये रखने के निर्देश दिए।